Ad Code

कोतवाल हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व मे आम जनता मे बढ़ रहा पुलिस के प्रति विश्वास पीड़ित को त्वरित न्याय व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाना है पहली प्राथमिकता #News #Newstoday

कोतवाल हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व मे आम जनता मे बढ़ रहा पुलिस के प्रति विश्वास पीड़ित को त्वरित न्याय व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाना है पहली प्राथमिकता
कैसरगंज बहराइच 27 जून । कैसरगंज की पुलिस मित्र पुलिस की भूमिका में नजर आ रही है। अपनी न्याय प्रिय कार्यशैली के लिए मशहूर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने चार्ज लेते ही अपराधियो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। वांछित वारंटी अभियुक्तो को एक अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। अवैध शराब व अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जिससे आम जनता मे पुलिस की छवि निखर कर सामने आने लगी है। कैसरगंज की पुलिस अब मित्र पुलिस की भूमिका निभा रही है। फरियादियो व पीडितो को त्वरित न्याय मिले व दोषियो को दण्ड इसके लिए कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मियो की निर्देशित कर दिया है। वह स्वयं थाने में प्रतिदिन बैठकर पीडितो की समस्या सुनते है तथा उसका त्वरित निस्तारण भी करते है जिससे आम जनता मे पुलिस का विश्वास कायम हो रहा है। कोतवाल हर्षव न सिंह ने कहा आम आदमी को न्याय व सुरक्षा मिल सके तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए वे सदैव कृतसंकल्प है।

Post a Comment

0 Comments